Sarkari Naukari Information available Here

Rajasthan gk/ rajasthan in first


राजस्थान का ऐतिहासिक गर्व


http://www.netnic.org
👉 भारत का सबसे बड़ा प्रदेश (क्षेत्रफल)342239 वर्ग कि.मी.

👉 पंचायत राज की शुरुआत वाला प्रथम प्रदेश,02अक्टूबर1959

👉 भारत में एक मात्र ब्राह्म जी का मंदिर -पुष्कर(अजमेर)

👉संस्कृत के महान कवि माघ की जन्मस्थली -भीलमाल (जालौर)

👉प्रसिद्ध जैन संत तुलसी की जन्मस्थली-भीलवाड़ा

👉भारत का एक मात्र मंदिर जो 1444 खंभों पर निर्मित है-रणकपुर(पाली)

👉 विकलांग व्यक्तियों के लिए नकली पैर (जयपुर फुट) डॉक्टर पी.के सेठी ने बनाया।

👉भारत के घरेलू पैट्रो उत्पादन का 27% राजस्थान में होता हैं ।

👉 बाल विवाह अधिनियम, शारदा एक्ट के प्रणेता हरविलास शारदा अजमेर निवासी थे ।

👉प्रमुख लोकदेवताओं की जन्मभूमि/कर्मभूमि - गोगाजी, तेजाजी, रामदेवजी,हड़भूजी,
 पाबूजी,कल्लाजी,देवजी......

👉 प्रमुख लोकदेवियों की जन्मस्थली/कर्मस्थली-करणीमाता,तनोटिया माता,जींण माता,राणीसत्ती,नारायणी माता...

👉महान संतों की जन्मस्थली/कर्मस्थली-जसनाथ जी,जाम्भोजी,रैदासजी, पीपाजी, सुन्दर दास जी,धन्ना जी,दादू दयाल (जन्म-गुजरात)......

👉महान वीरो की जन्मस्थली-बप्पा रावल, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा रत्नसिंह, राणा हम्मीर, कान्हड़ दे,कुंभा,सांगा,राव मालदेव, महाराणा प्रताप......

👉भारत में परमाणु परीक्षण का एकमात्र स्थल-
पोखरण(जैसलमेर)

Learning computer and internet

 👉प्रमुख कवियों की जन्मभूमि-चन्दरबरदाई,सूर्यमल्ल मिश्रण ,पृथ्वीराज राठौड़,कन्हैयालाल सेठिया, विजयदान देथा, लक्ष्मी कुमारी चूडावत, मंगत बादल,

👉 प्रसिद्ध कृष्ण भक्त मीराबाई की जन्मस्थली (मेड़ता)

👉स्वामीभक्ति और त्याग की प्रतिमूर्ति -पन्नाधाय, दुर्गादास, और भामाशाह की जन्मस्थली

👉प्राचीन हड़प्पा वह सिंधु घाटी सभ्यता के ध्वांसाशेष-कालीबंगा,आहड़......

👉भारत की पहली नहर परियोजना महाराजा बीकानेर गंगा सिंह के द्वारा- गंग नहर

👉भारत में स्थिति पांच वेधशाला के निर्माता -सवाई जयसिंह द्वितीय (जयपुर)

👉 जयपुर स्थित वेधशाला को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है ।

👉 राजस्थान के छः किले (गढ़)भी विश्व  ऐतिहासिक धरोहर सूची में शामिल किया है ।

👉 एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील -जयसंमद(उदयपुर)

👉 भारत का एक मात्र पक्षी अभयारण्य जो विश्व धरोहर सूची में शामिल- केवलादेव घना पक्षी अभयारण्य, भरतपुर

👉 देवताओं के नाखूनों से निर्मित झींल- नक्की झील (माउंट आबू)

👉प्रदेश के कालबेलिया नृत्य को यूनेस्को ने सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कर रखा है ।(नृत्यांगना-गुलाबो)

👉 भारत का एकमात्र खिलाड़ी जिसने पैरालंपिक खेलों में दो बार स्वर्ण पदक विजेता-देवेन्द्र झाझडिया (2017 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार)

👉राजस्थान की प्रसिद्ध वीरांगना-हाडी़ रानी,कर्मावती,पद्मिनी, रत्नावली, कालीबाई...........

👉प्रसिद्ध इतिहासकार -मुहणोत नैणसी, बॉकीदास,दयालदास, श्यामलादास,हीराचंद औझा, गौरीशंकर, जगदीश सिंह गहलोत,मुंशी देवी प्रसाद ,दशरथ शर्मा..........

👉हिंदी के महान कहानीकार चन्द्रधर शर्मा'गुलेरी' का जन्म -जयपुर

👉महान संतो की तपोभूमि- कपिल मुनि (कोलायत),भृहतरी जी (अलवर)

👉सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्क दवा योजना लागू करने वाला प्रथम प्रदेश - 02 अक्टूबर 2011

👉सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्क जॉच योजना लागू करने वाला प्रथम प्रदेश-07अप्रैल 2013

👉पंचायत राज व नगर निकायों चुनावों में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारण करने वाला प्रथम प्रदेश

👉सरकारी सेवा व पंचायत राज व्यवस्था में दो बच्चों की निति लागू करने वाला प्रथम प्रदेश क्रमशः-2002&1994

👉पशुधन के लिए नि:शुल्क दवा योजना लागू करने वाला प्रथम राज्य-15 अगस्त 2012

👉कोटा शहर मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए विख्यात ।



 👉 सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार माथुर जोधपुर के निवासी हैं ।

👉अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में लगातार दूसरी बार चुने गए न्यायधीश दलवीर सिंह भंडारी राजस्थान के निवासी हैं।

👉 भंडारी जी से पूर्व राज्य से नगेन्द्र सिंह अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायधीश रह चुके हैं।(नेपाल के संवैधानिक सलाहकार)

👉 संविधान पर प्रथम हस्ताक्षर करने वाले प्रथम सदस्य-बलवंत सिंह मेहता (उदयपुर)

👉सूचना के अधिकार की अलख सर्वप्रथम राजस्थान से जगी- सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राय (अजमेर)

👉प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह (श्रीगंगानगर)

👉सतही जल से नमक उत्पादन में सांभर झींल देश में प्रथम स्थान(देश का 9.50%)

👉भारत का प्रथम होम्योपैथिक विश्वविद्यालय (जयपुर)

👉भारत का दूसरा आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय (जोधपुर)

👉राज्य के बारहठ परिवार ने देश की स्वतंत्रता मे केसरी सिंह, जोरावर सिंह, प्रताप सिंह समस्त परिवार ने अपना बलिदान दिया।

👉देश का प्रथम पुलिस विश्वविद्यालय (जोधपुर)

👉वृक्षों को बचाने के लिए खेजड़ली आंदोलन(जोधपुर) देश भर में प्रसिद्ध ।

👉भारत का एक मात्र शहर जो एक रंग में रंगा हुआ हैं -(जयपुर)गुलाबी नगरी, भारत का पेरीस

👉 जयबाण तोप - विश्व की सबसे बड़ी तोप ,मारक क्षमता-35.2 कि.मी. (स्थिति-जयगढ़ किला,जयपुर)

👉 हवामहल -पाँच मंजिल महल और 953 झरोखों (खिड़कियों) के लिए प्रसिद्ध -जयपुर

Learning computer and internet

 👉 विश्व के सबसे बड़े चाँदी के दो कलश ,5'2 फीट ऊचाई,14'10 फीट गोलाकार, 340 कि.ग्राम वजन (स्थान-सिटी पैलेस,जयपुर)

👉 विश्व की सबसे बड़ी सूर्य घडी़ - सम्राट यंत्र (जयपुर)

👉 पन्ना रत्न की अन्तर्राष्ट्रीय मंडी (जयपुर)।

👉 भारतवर्ष मे अन्तिम अश्वमेघ यज्ञ जयपुर महाराज सवाई जयसिंह ने श्याम पांडिया के सान्निध्य मे सम्पन्न किया।

👉 जयपुर स्थिति नाहरगढ़ के किले मे एक जैसे नौ महल स्थिति है।

👉 प्राइड़ ऑफ एशिया - राजमंदिर सिनेमा(जयपुर)।

👉मोहन वीणा के आविष्कारक प्रसिद्ध संगीतकार विश्वमोहन भट्ट की जन्मस्थली (जयपुर)।

👉 जयपुर के पूर्व महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह ने सेना में नि:शुल्क सेवा की। (महावीर चक्र से सम्मानित)
वेतन के रूप में केवल एक रूपया  टोकन मनी लेते थे।
पोलो के प्रसिद्धि खिलाड़ी रहे।

👉रीति काल के प्रसिद्ध कवि बिहारी जी जयसिंह(जयपुर) के दरबारी कवि थे।

👉 स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल ने LMNIIT  की स्थापना जयपुर की।

👉महाराजा जयसिंह स्वयं नक्षत्र विज्ञान के बहुत बड़े विद्वान थे, उन्होंने जयपुर के अलावा दिल्ली, मथुरा, बनारस,उज्जैन मे भी जन्तर-मन्तर स्थापित किया ।

👉 ओलंपिक रजत पदक विजेता व राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

👉राजस्थान सीसा व जस्ता, चॉदी,संगमरमर, गार्नेट, जास्पर,वुलेस्टोनाइट,मुल्तानी मिट्टी, जिप्सम, एस्बेस्टॉस,रॉक फास्फेट, तामडा़,पन्ना, फायर क्ले,कैड़मियम मे देश में प्रथम स्थान व एकाधिकार रखता है ।

👉राजस्थान ऊँट,घोड़े व बकरियों की संख्या में देश में प्रथम स्थान

👉राज.ऊन उत्पादन में देश का 40% ऊन उत्पादन कर प्रथम स्थान

👉राज.बाजरा व सरसों उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान

👉राज.का सौर ऊर्जा मे देश में प्रथम स्थान

👉मरू राष्ट्रीय अभयारण्य(जैसलमेर) से 18 करोड़ वर्ष पुराने वुड़ फॉसिल्स प्राप्त हुए हैं।

👉राज.के प्रसिद्ध समाज सुधारक/ स्वतंत्रता सेनानी - गोविंद गिरी,गोकुल भाई भट्ट, हरिभाऊ उपाध्याय, हीरालाल शास्त्री, मोतीलाल तेजावत,अर्जुन लाल सेठी, जयनारायण व्यास, साधुसीताराम दास, विजय सिंह पथिक (जन्म-उत्तर
प्रदेश),टीकाराम पालीवाल, मोहन लाल सुखाडिया,भौगीलाल पांड्या,माणिक लाल वर्मा ,रामनारायण चौधरी, नानाभाई खांट,रामकरण जोशी,जमनालाल बजाज......

👉राज.मे पत्रकारिता के सिरमौर- दुर्गाप्रसाद, झाबरमल शर्मा, कर्पूर चंद कुलिस, गुलाब कोठरी......

👉डी.आर.डी.ओ.को गठित व संचालित करने वाले वैज्ञानिक-दौलत कोठरी (उदयपुर)

👉खेल सितारे- कृष्णा पूनिया, अभिजीत गुप्ता, भक्ति शर्मा(जल परी),बंजरलाल,खेताराम

👉शास्त्रीय नृत्य कत्थक का उद्गम स्थल राज.प्रांत

👉51 शक्ति पीठों मे से दो शक्ति पीठ-पुष्कर व बैराठ

👉उड़न गिलहरी (सीतामाता अभ्यारण्य) और कृष्ण मृग (तालछापर) पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।

👉विश्व की सबसे बड़ी नहर परियोजना - इंदिरा गांधी नहर (470 कि.मी. से अधिक)

👉प्रदेश की थेवा कला विश्व विख्यात ।(कॉच पर सोने की जडा़ई)

👉विश्व विख्यात आगरा के ताजमहल का संगमरमर मकराना (नागौर) से ले जाया गया ।

👉इस्लाम धर्म में मक्का के बाद पवित्र स्थल - ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर)

👉एशिया का सबसे बड़ा कृषि फार्म - सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)

👉चॉदी के गोलो से युद्ध करने वाली एकमात्र रियासत-चुरु

👉हिन्दी का प्रथम महाकाव्य - पृथ्वीराज रासो (लेखन-चन्दरबरदाई)

👉 प्रेमियों का तीर्थ स्थल लैंला मंजनू की मजार (श्रीगंगानगर)

👉पांडवों ने अपने वनवास का अंतिम समय बिताया- विराटनगर

👉देश में एक मात्र विभिषण का मंदिर-कैथून (कोटा)

👉राजस्थान में वीर पुरुष ही नहीं देशभक्त जानवर भी पैदा हुए हैं । चेतक (घोड़ा),रामप्रसाद(हाथी)

👉विदेशी पक्षियों की शरणस्थली -घना पक्षी विहार, भरतपुर

👉राजस्थान के वीर सेनानायक-जयमल और पत्ता,गौरा और बादल, जैता और कूँपा

👉उत्तर भारत का सबसे बड़ा राजकिय चिकित्सालय(एस.एम.एस.) जयपुर यहां प्रतिदिन 10500 से अधिक मरीजों की ओ.पी.डी.

👉निति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष-अरविंद पनगढ़िया (जयपुर)

👉देश भर में प्रसिद्ध कलाएँ-पिछवाई (नाथद्वारा),कठपुतली(उदयपुर),टेराकोटा(मोलेला),उस्ता (बीकानेर),ब्लू पॉटरी व मूर्तियों(जयपुर)

👉राज्य का प्रमुख पकवान चूरमा, दाल, बाटी देश भर मे प्रसिद्ध

1 comment:

  1. This article perfectly explains why everyone loves Rajasthan. The Color of Rajasthan tour seems like the best way to see it all in one trip.
    I’m checking options with Indian Travel Package right now – their version includes desert dinner and Ranakpur temples. Highly recommend this post to fellow travelers!

    ReplyDelete

Corona Virus | COVID19 | कोरोना से बचाव | Corona in india

कोरोना वायरस से बचाव कोरोनावायरस अर्थात COVID 19 अभी तक एक लाइलाज बीमारी है ।इससे सिर्फ बचाव ही संभव है ।सावधानी इसका असली बचाव है ।भार...